प्रतापपुर में आदिवासी भू-स्वामियों की जमीन हड़पने वालों पर क्यों मेहरबान है प्रशासन.. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

प्रतापपुर में आदिवासी भू-स्वामियों की जमीन हड़पने वालों पर क्यों मेहरबान है प्रशासन.. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

khabrigullak.com
By -
0

 

सूरजपुर/ प्रतापपुर। खबरी गुल्लक। 

ग्राम सरहरी के आदिवासी परिवारों ने आरोप लगाया है कि निवासी सचिन अग्रवाल ने उनकी अनुसूचित जाति/जनजाति की भूमि का घोटाला कर उसे अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराकर बेच दिया। आरोपियों के खिलाफ भू-स्वामियों ने कई बार अनुविभागीय दण्डाधिकारी और थाना प्रभारी प्रतापपुर को शिकायतें दीं, परन्तु अभी तक किसी प्रकार की सार्वजनिक या प्रशासनिक कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश राम बुनकर, सुजान बिन्द सहित अन्य लोगों ने धरना प्रदर्शन कर कार्यवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। 

आरोप लगाया गया है कि सचिन अग्रवाल कथित रूप से बटवारा कराने के नाम पर जमीनें अम्बिकापुर व सूरजपुर रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर अपनी पत्नी श्रीमती संध्या अग्रवाल के नाम पर रजिस्ट्री करवा कर बिक्री करा रहा है। जमीनों में आदिवासी राम बक्स, सनुप आं. जगत, बरन आं. अगिन साय एवं सात अन्य निवासी ग्राम सरहरी के नाम हैं।

 सूत्रों ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं। शिकायत कर्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने उनकी बार-बार की शिकायत पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)