अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
राष्ट्रीय मानवाधिकार सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली की केंद्रीय समिति ने पियूष गोयल पिता सुशील कुमार गोयल निवासी रिंग रोड चोपड़ापारा अम्बिकापुर को जिला उपाध्यक्ष सरगुजा के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के पंजीकृत कार्यालय नई दिल्ली से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई है। संगठन ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि पियूष गोयल को जिला स्तर पर मानवाधिकार, सामाजिक कल्याण एवं स्थानीय समन्वय से संबंधित गतिविधियों का नेतृत्व करने तथा मानवाधिकार संबंधी मामलों में जनहित सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद गुप्ता ने की।
राष्ट्रीय मानवाधिकार रिडेम्प्शन सोशल वेल्फेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया समय-समय पर स्थानीय एवं जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है। पियूष गोयल की नियुक्ति से संगठन के सरगुजा क्षेत्र में जनसंपर्क और अभियानों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




