फैसला: पितृहंता को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा.. सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचकों को नगद राशि से किया पुरस्कृत

फैसला: पितृहंता को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा.. सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचकों को नगद राशि से किया पुरस्कृत

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर।खबरी गुल्लक। 

जिले के चेन्द्रा चौकी क्षेत्र में करीब 2 वर्ष पूर्व अपने पिता को मौत के घाट उतारने के आरोपी पुत्र को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बेतहर विवेचना करने वाले विवेचकों को नगद राशि दे पुरस्कृत किया। सूरजपुर पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति  के अनुसार  रात के समय मृतक खेमसाय घर नहीं आया, इसके दूसरे दिन  15.11.2024 को दोपहर लगभग 1.30 बजे खेमसाय शराब पीकर घर आया, उस समय सुशीला पैकरा खाना खा रही थी जिसे गाली-गलौज कर थाली को लात मारकर बर्तन पटक दिया और भुवन पैकरा को बुलाने के लिए कहा, तब सुशीला घर के बाहर नीम पेड़ के पास चली गई, वहाँ पर उसका पति खेमसाय आकर गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा कर रहा था तब वह घर तरफ चली गई, उसी समय दोपहर 2 बजे आरोपी भुवन पैंकरा आया और हमेशा विवाद करते हो कहकर ने टांगा से अपने पिता खेमसाय को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। प्रार्थी मनराखन पैकरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायमी उपरान्त चौकी चेन्द्रा थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 129/24 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया।

प्रकरण की विवेचना चौकी प्रभारी चेन्द्रा एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के द्वारा करते हुए  16.11.2024 को आरोपी भुवन पैंकरा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगा जप्त कर पुख्ता साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र  सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां पेश किया। अभियोजन की ओर से पैरवी लोक अभियोजक राजू दास के द्वारा की गई। इस मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश  थॉमस एक्का  सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां हुई।  न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी कर निर्णय  11.8.2026 में प्रकरण की सम्पूर्ण परिस्थितियों, साक्ष्यों के आधार पर दोषसिद्ध आरोपी भुवन पैंकरा पिता खेमसाय पैंकरा  19 वर्ष निवासी ग्राम रैसरी, चौकी चेन्द्रा को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के अपराध में आजीवन कारावास और 5 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

Sp ने विवेचकों को किया पुरस्कृत

अपराध की उत्कृष्ट विवेचना एवं पुख्ता साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल  द्वारा विवेचक तत्कालीन एएसआई, वर्तमान एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)