प्रयागराज से उठेगी बदलाव की गूंज, लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम - लक्ष्मी गुप्ता राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी ओबीसी विभाग

प्रयागराज से उठेगी बदलाव की गूंज, लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश हुई नाकाम - लक्ष्मी गुप्ता राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी ओबीसी विभाग

khabrigullak.com
By -
0

प्रयागराज। खबरी गुल्लक

 प्रयागराज के ऐतिहासिक केपी ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर पूरे देश के युवाओं और छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। देशभर से छात्र-छात्राओं का प्रयागराज पहुंचना लगातार जारी है। यह कार्यक्रम केवल एक सभा नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं, उनके अधिकारों और उनके भविष्य की आवाज़ बनने जा रहा है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

राष्ट्रीय समन्वयक  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी  ओबीसी विभाग व प्रभारी उत्तर प्रदेश लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि  कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए केपी ग्राउंड की अनुमति हेतु आवेदन किया, निर्धारित शुल्क जमा किया और 30 जुलाई को विधिवत अनुमति भी प्राप्त कर ली। लेकिन लोकतांत्रिक अधिकारों से भयभीत सत्ता के दबाव में प्रशासन ने 5 अगस्त को अचानक अनुमति निरस्त कर दी। यह केवल एक कार्यक्रम को रोकने का प्रयास नहीं था, बल्कि युवाओं की आवाज़ को दबाने और लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास था। किन्तु सत्य और लोकतंत्र की शक्ति के आगे सत्ता का अहंकार टिक नहीं सका। कांग्रेस पार्टी, छात्रों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों के व्यापक दबाव के बाद प्रशासन को 7 अगस्त को पुनः अनुमति देने के लिए विवश होना पड़ा। यह लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत और तानाशाही मानसिकता की हार है।

इसी क्रम में आज आयोजित स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री गौतम , अखिल भारतीय ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जै हिंद , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव  वरुण चौधरी, विधायक  वीरेंद्र चौधरी , ओबीसी कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  मनोज यादव  सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता को संबोधित किया। मुझे भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहने तथा मंच संचालन का दायित्व निभाने का अवसर प्राप्त हुआ, जो मेरे लिए गर्व का विषय है।

प्रदेश ही नहीं, देशभर से पहुंचे कांग्रेसजनों, छात्र-युवा साथियों और जनसैलाब के उत्साह ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि 8 अगस्त का छात्रों की गूंज कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। यह संवाद केवल युवाओं से नहीं, बल्कि देश के भविष्य से संवाद होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेस परिवार ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और देशभर से आए छात्र-युवाओं का आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। अब समय आ गया है कि देश का युवा अपनी आवाज़ स्वयं बुलंद करे। जो सत्ता सवालों से डरती है, वह भविष्य नहीं बना सकती। कल प्रयागराज से उठने वाली छात्रों की गूंज पूरे देश में परिवर्तन का संदेश देगी।


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)