राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, अब साहिल को न्याय मिले : परवेज आलम गांधी

राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, अब साहिल को न्याय मिले : परवेज आलम गांधी

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने कहा कि एक बार फिर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  की अगुवाई में सत्य और न्याय की जीत हुई है। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से श्री साहिल गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके शरीर में आज भी छर्रे मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि एक महीने से अधिक समय तक दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बचती रही, लेकिन लोकसभा नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी के धरने के बाद आखिरकार पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी नागरिकों को न्याय दिलाने की है, उसे न्याय के लिए सड़क पर धरना देकर मजबूर करना पड़ा। परवेज आलम गांधी ने कहा कि देश के युवाओं और जेन-जी में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। लोकतंत्र में युवाओं के सवालों का जवाब दमन से नहीं, बल्कि संवाद और न्याय से दिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि दिल्ली पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। श्री साहिल को वास्तविक न्याय तभी मिलेगा, जब निर्दोषों को राहत और असली दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)