इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम.. प्राचार्य डॉ प्रोफेसर रामनारायण खरे ने आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं की विशेषताओं पर डाला प्रकाश..

इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम.. प्राचार्य डॉ प्रोफेसर रामनारायण खरे ने आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं की विशेषताओं पर डाला प्रकाश..

khabrigullak.com
By -
0

  अंबिकापुर । खबरी गुल्लक । 

इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर    में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 13 अगस्त  को  विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामनारायण खरे ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं प्रकृति संरक्षण की भावना के प्रति विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में जागरूकता उत्पन्न करना चाहिए ।   कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मोहराव मामदिकर , सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज के सम्मान, संरक्षण एवं सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराएं, ज्ञान एवं जीवन-मूल्य भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर हैं   इसके पश्चात महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामनारायण खरे ने अपने उद्बोधन में आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आदिवासी समाज के प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन तथा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करने तथा उनके संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।

                 कार्यक्रम में रोशन कुमार, बी.टेक. पंचम सेमेस्टर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने विश्व आदिवासी दिवस के संदर्भ में आदिवासी समाज के पूर्वजों एवं शहीदों के योगदान के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने आदिवासी समुदाय के संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम के अंत में श्री महीधर दुबे, सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आदरणीय प्राचार्य महोदय , समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया  इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)