आरक्षक प्रदीप सोनवानी की सूझ- बूझ और साहस से हथियारबंद दो आरोपी धराये.. SP योगेश पटेल ने नगद इनाम की घोषणा

आरक्षक प्रदीप सोनवानी की सूझ- बूझ और साहस से हथियारबंद दो आरोपी धराये.. SP योगेश पटेल ने नगद इनाम की घोषणा

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर। खबरी गुल्लक 

डॉयल 112 के आरक्षक की सूझबूझ और ग्रामीणों के सहयोग से चाकू व पिस्टलनुमा हथियार के साथ घूम रहे दो आरोपियों को धरदबोचा गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  योगेश कुमार पटेल ने आरक्षक प्रदीप सोनवानी की कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त 2026 की शाम को डॉयल 112 में तैनात आरक्षक प्रदीप सोनवानी ने रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मंहगई हरिजनपारा से सूचना दी कि एक बलेनो कार नंबर सीजी 29 एजी 1126 में सवार चालक व उसका साथी पिस्टल व चाकू जैसी वस्तु लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर आरक्षक ने तत्काल ग्रामीणों के साथ मिलकर संदिग्धों को रोकने की कार्रवाई की और मौके पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

घटना स्थल पर पहुँची रामानुजनगर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी में कैफ अंसारी (पिता: सहाबुद्दीन अंसारी, उम्र 24 वर्ष) व विकास रवि (पिता: स्व. रामकुमार रवि, उम्र 19 वर्ष), निवासी नावापारा खुर्द के कब्जे से एक धारदार चाकू तथा एक पिस्टलनुमा हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व उक्त हथियारों को जप्त कर थाना रामानुगर में अपराध क्रमांक 237/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत मामला पंजीबद्ध किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफलता में आरक्षक प्रदीप सोनवानी की सतर्कता और मौके पर ग्रामीणों के सहयोग ने निर्णायक भूमिका निभाई। त्वरित सूचना और समझदारी भरे कदमों के कारण संभावित किसी अपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सका। स्थानीय लोगों ने भी आरक्षक के साहस और तत्परता की सराहना की है।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  योगेश कुमार पटेल ने प्रदीप सोनवानी के परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। श्री पटेल ने कहा कि ऐसे समर्पित कर्मी पुलिस-समुदाय संबंधों को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ऐसे जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला पुलिस और आगे भी पहल करेगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण व स्थानीय पदाधिकारियों ने पुलिस व आरक्षक की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि यदि पुलिस और समुदाय मिलकर काम करें तो अपराध पर तेजी से काबू पाया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)