रामानुजनगर।खबरी गुल्लक।
त्रिपुरेश्वरपुर डगमला रामानुजनगर के कृषक स्व दिलशेर खान की धर्मपत्नी पूर्व उप सरपंच आयशा बीबी का 92 वर्ष की आयु में मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्थानीय कब्रिस्तान त्रिपुरेश्वरपुर डगमला में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। स्व आयशा बीबी, शमशेर खान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष की माता थीं। वे अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री सहित नाती, पोता, पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके अंतिम संस्कार में समाज एवं अन्य समुदाय से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।




