अंबिकापुर के नए योग गुरुओं ने ग्रहण किया प्रमाणपत्र.. प्रत्येक रविवार को होगा योग शिविर

अंबिकापुर के नए योग गुरुओं ने ग्रहण किया प्रमाणपत्र.. प्रत्येक रविवार को होगा योग शिविर

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक। 

पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्राप्त प्रमाण पत्र को प्रशिक्षित योग शिक्षकों को आज पंचशील होटल अंबिकापुर में कैट अध्यक्ष  रंजय स्वर्णकार, सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी की उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरित किया गया।


नए योग गुरु श्री सुधीर पांडेय, श्री द्वितेन्द्र मिश्रा,  मंगलेश श्रीवास्तव,  कृष्णा ठाकुर,  प्रमोद चौधरी,  किशोर चौधरी, विकास पांडेय, एस एल मालवी के द्वारा प्रमाणपत्र ग्रहण  किया गया। आज के इस कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि आने वाले दिनों में हम प्रत्येक रविवार को पंचशील होटल में योग शिविर का संचालन किया जाएगा और आने वाले दिनों में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर शहर में एक योग का वातावरण निर्मित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)