सूरजपुर।खबरी गुल्लक।23 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा सूरजपुर द्वारा मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के नवपदस्थ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष इन्द्रसेन विश्वकर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष राम प्रताप राजवाड़े एवं सबीना मंसूरी की उपस्थिति में नवपदस्थ संयुक्त संचालक डॉ. के.डी. पैंकरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह तथा सीएमएचओ सरगुजा डॉ. जे.एस. सरुता से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों ने नवपदस्थ अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव अयोध्या प्रसाद जायसवाल, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, संगठन सचिव वी.सी. पटेल, कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, जिला चिकित्सालय अध्यक्ष मयंका राजवाड़े, मनीष शर्मा, सुरेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राजवाड़े, अमित सोनी एवं श्रवीन प्रताप सहित संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया था, जिसके बाद इन अधिकारियों को नई पदस्थापना मिली है।




