सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा बतौली में पदस्थ जनरल सर्जन डॉ अखिलेश भारत शासन के निर्देश के विपरीत किसके आदेश पर अंबिकापुर में अटैच हुए, इसकी कराएंगे पड़ताल, डॉ की बतौली में शीघ्र कराएंगे वापसी

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा बतौली में पदस्थ जनरल सर्जन डॉ अखिलेश भारत शासन के निर्देश के विपरीत किसके आदेश पर अंबिकापुर में अटैच हुए, इसकी कराएंगे पड़ताल, डॉ की बतौली में शीघ्र कराएंगे वापसी

khabrigullak.com
By -
0

बतौली।खबरी गुल्लक।अचल गुप्ता ।

सरगुजा जिले के विकासखंड बतौली में पदस्थ जनरल सर्जन डॉ अखिलेश भारत को शासन के दिशा निर्देश के विपरीत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में अटैच कर दिए जाने पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि शासन की मंशा ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को है,ताकि ग्रामीणों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके,मगर प्रशासन की अनदेखी के कारण शासन की यह मंशा जमीनी स्तर पर साकार होती नहीं दिख रही है। विद्यायक ने कहा कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में पहले से ही सर्जनों की कमी नहीं है, फिर प्रशासन के द्वारा किस मंशा से बतौली में पदस्थ जनरल सर्जन डॉ अखिलेश भारत को अंबिकापुर में संलग्न किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा प्रशासन के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी की जाएगी और नियम विरुद्ध तरीके से अंबिकापुर में अटैच किए गए डॉ अखिलेश भारत को वापस बतौली लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गरीब जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वे कटिबद्ध हैं, इसके लिए वे जिला स्तर के साथ शासन स्तर पर भी सार्थक प्रयास करते रहेंगे।

इस संबंध में बतौली  के ग्रामीणों ने खबरी गुल्लक से कहा था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली शांति पारा में  जनरल सर्जन डॉ अखिलेश भारत की पदस्थापना की गई थी, मगर शासन के सख्त आदेश के बाद भी उन्हें मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में अटैच कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा है अटैचमेंट के चलते बतौली की स्वास्थ्य सुविधा बिगड़ गई है। गरीब मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मरीज सामान्य सर्जरी केस के लिए भी अंबिकापुर रेफर हो रहे हैं। इस संबंध में विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा जनरल सर्जन डॉ अखिलेश भारत को वापस बतौली लाने प्रयास किए जाने की जानकारी दिए जाने पर ग्रामीणों की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रामीणों ने उक्त डॉ की शीघ्र बतौली वापसी की उम्मीद जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)