मैनपाट।खबरी गुल्लक।महेश यादव
विकासखंड मैनपाट के ग्राम समनिया में आज प्रातः बस्ती में घुसे खूंखार जंगली भालू ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। भालू के हमले से 2 पुरुष और एक महिला घायल हुई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण आज सुबह घर के सामने धूप में बैठे थे तभी समीप के जंगल से निकल भालू गांव में आया और उनपर हमला कर दिया। भालू से बचने ग्रामीण संघर्ष करते रहे।शोर मचाए जाने पर अन्य ग्रामीण लाठी, डंडा लेकर बाहर निकले और किसी प्रकार भालू को भगाया। बताया जा रहा है कि घायल महिला की हालत काफी गंभीर है। ग्रामीणों ने भालू को पागल बताया है, ग्रामीणों का कहना है कि जिस भालू ने हमला किया वह महिला को नहीं छोड़ रहा है, नाखून और दांत से बुरी तरह घायल कर दिया। भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। खबर पर वन अमला अस्पताल पहुंच गया है और घायलों के उपचार में मदद किया जा रहा है। घायल ग्रामीणों में फुलेश्वरी पति नेहरू मझवार 65 वर्ष, सियाराम कुजूर 70 वर्ष, नेहरू मझवार 70 वर्ष शामिल हैं।




