अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखदेव भगत के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर अमीन मेमन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अंबिकापुर से प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी, कांग्रेस नेता दीपक मिश्रा, शाहिद अहमद, जहांगीर अली आदि उपस्थित रहे।रायपुर से गुलजेब अहमद सहित सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस साथी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने कहा कि सुखदेव भगत के आगमन से निश्चित रूप से संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और मजबूती का संचार होगा। हम सभी मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संकल्पित हैं।




