सरगुजा पुलिस व जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त स्वास्थ्य शिविर में 200 पुलिस परिवारों ने उठाया लाभ ... डीआईजी राजेश अग्रवाल की पहल पर हुआ आयोजन

सरगुजा पुलिस व जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त स्वास्थ्य शिविर में 200 पुलिस परिवारों ने उठाया लाभ ... डीआईजी राजेश अग्रवाल की पहल पर हुआ आयोजन

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक। 4 अक्टूबर 2026

 सरगुजा पुलिस प्रशासन एवं जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आज रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थित पुलिस अस्पताल में एक दिवसीय बृहद निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश अग्रवाल  के दिशा-निर्देशन में पुलिस वेलफेयर के तहत आयोजित इस शिविर में सरगुजा जिले के विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों में पदस्थ लगभग 200 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण व डॉक्टरी परामर्श का लाभ उठाया। प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित इस शिविर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मेडिसिन,






कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गाइनेकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ट्रामा केयर, जनरल सर्जरी, ऑप्थेल्मोलॉजी, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर तथा फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श व जांच सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के दौरान हृदय रोग, किडनी संबंधी समस्याएं, हड्डी-जोड़ों की तकलीफें, स्त्री व प्रसूति रोग, नेत्र रोग, सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तथा फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया। मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श व आवश्यक चिकित्सकीय दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल की चिकित्सा व विशेषज्ञ सेवाओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध उपचार सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। शिविर के अंत में सरगुजा पुलिस प्रशासन द्वारा शिविर को सफल बनाने वाले जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठ डॉक्टरों, विशेषज्ञों एवं मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर 

 डॉ. जेके सिंह  चेयरमैन, इंटरनल मेडिसिन , डॉ. अभिजीत प्रसाद  कार्डियोलॉजिस्ट  ,डॉ. उत्तम कुमार  नेफ्रोलॉजिस्ट , डॉ. स्नेहा सिंह  ऑब्स्टेट्रिक्स, गाइनेकोलॉजी एवं इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ  ,  डॉ. विनय कर्णिक  ऑर्थोपेडिक सर्जन  , डॉ. नारद गुप्ता  जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन  , डॉ. प्रवदा चतुर्वेदी  ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट  ,डॉ. अनुराग सिंह  एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ  , डॉ. श्रेया सिंह  फिजियोथेरेपिस्ट इसके अलावा रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)