कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर को निकलेगी रैली

कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर को निकलेगी रैली

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर ।खबरी गुल्लक 

इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए निर्णयों के परिपालन में आज रविवार को सरगुजा जिले में सक्रिय गठबंधन के दलों ने संयुक्त बैठक कर लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम पर विचार विमर्श करने के उपरांत एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। गठबंधन की यह संयुक्त बैठक एवं  प्रेसवार्ता जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, सीपीएम के प्रतिनिधि कामरेड सीपी शुक्ला, सीपीआई के प्रतिनिधि कामरेड अनिल द्विवेदी, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री  द्वितेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। पूर्व केबिनेट मंत्री  अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा की सुविधा अनुसार चुनाव आयोग का संचालन अन्य आयुक्तों की उपेक्षा कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के तानाशाही पूर्ण रवैया के विरुद्ध शेष 2 चुनाव आयुक्तों ने 14 बार डिसेंट नोट दिया। वास्तव में ज्ञानेश कुमार भाजपा के ऐसे एजेंट के रूप ने काम कर रहे हैं जो भाजपा के मन अनुसार मतदाता सूची तैयार कर रहे हैं।

  कामरेड सीपी शुक्ला ने कहा कि आज चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली ने यह प्रश्नचिन्ह लगा दिया है कि मौजूदा सरकार निष्पक्ष मतदान के आधार पर चुनी हुई है अथवा नहीं। ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग भाजपा के लिए जो काम कर रहा है वो संवैधानिक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश मे लोकतंत्र की पुनः स्थापना के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट प्रयास करेगा।  सी पी आई के प्रतिनिधि अनिल द्विवेदी ने कहा कि चुनाव आयोग को सत्ताधारी दल ने हाईजैक कर लिया है।  प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ ही चुनाव आयोग के कार्यप्रणाली का ऑडिट होना चाहिए और अनियमितताओं के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये प्रेसवार्ता के दौरान श्रो संजय विश्वकर्मा, डॉ लालचंद यादव, लक्मी गुप्ता, नीतीश चौरसिया, मौजूद रहे।

8 अक्टूबर को गठबंधन की संयुक्त रैली

इंडिया गठबंधन के लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत गठबंधन के दलों की संयुक्त रैली 8 अक्टूबर को निकलेगी। प्रेसवार्ता में संयुक्त बैठक में लिये गये निर्णय से अवगत कराते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सरगुजा जिले में गठबंधन के दल के रूप में कांग्रेस के साथ ही साथ सी पी आई और सीपीएम सक्रिय हैं। उनके साथ सकारात्मक चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर की रैलियों की तैयारियों को ब्लॉक स्तर पर बैठक कर पूर्ण किया जायेगा। 8 अक्टूबर को रैली घडिचौक पर आमसभा के रूप में प्रारंभ होगी। रैली के अंत मे गांधी चौक पर संविधान के अनुच्छेद 326 जो वयस्क मताधिकार से संबंधित है के पाठ एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन को समाप्त किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)