सूरजपुर जिला में करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सूरजपुर जिला में करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

khabrigullak.com
By -
0

 

उदयपुर।खबरी गुल्लक

सूरजपुर जिला के  प्रेमनगर थाना के तारा चौकी  क्षेत्र के साल्ही मोड़ के समीप गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान धन्ना मझवार और मन्ना मझवार  निवासी ग्राम घाटबर्रा के रूप में हुई है। दोनों भाई डांडगांव में आयोजित दसई करमा देखने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दोनों भाई घाटबर्रा से डांडगांव की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान साल्ही मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा की मदद से दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर ले जाया  गया। आज शुक्रवार को सुबह  दोनों शवों  का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे की खबर फैलते ही घाटबर्रा सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववासियों का कहना है कि दोनों भाई त्योहार देखने निकले थे, लेकिन अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आरोपित वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)