धान खरीदी में 1.44 करोड़ का गबन, खरीदी व बारदाना प्रभारी गिरफ्तार

धान खरीदी में 1.44 करोड़ का गबन, खरीदी व बारदाना प्रभारी गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

भानुप्रतापपुर (कांकेर)।खबरी गुल्लक 

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, आसुलखार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी में करीब 1.44 करोड़ रुपये की बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच के बाद पुलिस ने धान खरीदी प्रभारी और बारदाना प्रभारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। समिति के माध्यम से कुल 748 किसानों से 36,703.20 क्विंटल धान खरीदा गया था, जबकि इसके विरुद्ध केवल 30,855.95 क्विंटल धान का उठाव हुआ। कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने उपार्जन केंद्र के भंडार और अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया।जांच में 11,628 बोरा यानी 4,651.20 क्विंटल धान की कमी पाई गई। समर्थन मूल्य के आधार पर इसकी कुल कीमत 1 करोड़ 44 लाख 18 हजार 720 रुपये आंकी गई है।

 दोनों आरोपी गिरफ्तार

जांच प्रतिवेदन में धान खरीदी प्रभारी टिकेश्वर पोटाई (26), पुत्र सियाराम पोटाई, निवासी अलवरखुर्द, तथा बारदाना प्रभारी भोज कुमार जैन (34), पुत्र स्व. माता प्रसाद जैन, निवासी फरसकोट, की संलिप्तता पाई गई।समिति प्रबंधक परमेश महावीर की शिकायत पर थाना भानुप्रतापपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)