बास्केटबॉल संघ परिवार अंबिकापुर ने रंगोली और दीपों से सजाया बास्केटबॉल ग्राउंड

बास्केटबॉल संघ परिवार अंबिकापुर ने रंगोली और दीपों से सजाया बास्केटबॉल ग्राउंड

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक 

दीपावली के पावन पर्व पर गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में बास्केटबॉल संघ परिवार द्वारा खेल भावना और आपसी एकता का अनूठा परिचय देते हुए आकर्षक रंगोली बनाई गई।गौरतलब है कि गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाने की यह परंपरा वर्ष 2013 से निरंतर चली आ रही है। हर वर्ष बास्केटबॉल खिलाड़ी दीपावली के आगमन पर अपने खेल मैदान की साफ-सफाई करते हैं तथा उसे रंगोली और दीपों से सजाकर त्योहार मनाते हैं।

जिस प्रकार बच्चे और परिवार दीपावली के अवसर पर अपने घरों की साफ-सफाई एवं सजावट करते हैं, उसी भावना के साथ बास्केटबॉल खिलाड़ी अपने खेल मैदान को भी अपना घर मानकर उसकी साफ-सफाई और सजावट करते हैं। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि खिलाड़ी केवल रंगोली बनाकर ही नहीं रुकते, बल्कि छोटे दीपावली और बड़ी दीपावली के अवसर पर शाम को सभी खिलाड़ी मिलकर पूरे बास्केटबॉल ग्राउंड में दीप प्रज्वलित करते हैं। दीपों की रोशनी से सजा खेल मैदान आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और खेल के प्रति समर्पण का संदेश देता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)