केंद्रीय जेल के गेट से स्कूटी की हुई चोरी .....मणिपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ किया वाहन बरामद

केंद्रीय जेल के गेट से स्कूटी की हुई चोरी .....मणिपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ किया वाहन बरामद

khabrigullak.com
By -
0



अंबिकापुर
। केंद्रीय जेल के सामने से हुए स्कूटी चोरी के मामले में मणिपुर पुलिस ने आरोपी संदीप यादव पिता जीतू यादव 23 वर्ष निवासी बाबूपारा को चौबीस घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता पाई है। एएसपी विवेक शुक्ला और मणिपुर थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि घटना दिवस  28 जून को गंगापुर निवासी एक महिला स्कूटी से,जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलने गई थी। और स्कूटी को जेल के गेट के बगल में खड़ी की थी, वापस लौटते समय स्कूटी गायब मिली थी। एएसपी ने बताया कि संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ पूछताछ की गई तो उसने स्कूटी चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके निशानदेही पर स्कूटी घर से बरामद किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में एएसआई नवल किशोर दुबे, आरक्षक अतुल शर्मा, नगर सैनिक दिनेश यादव शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)