अम्बिकापुर। अंबिकापुर विधायक टीएस सिंह देव के छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सरगुजा में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई । सिंहदेव के निवास और कांग्रेस कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। कोठीघर में जमा कांग्रेसी ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि पिछले चुनाव में जय और वीरू की जोड़ी ने साथ मिलकर इतिहास रचा था। कांग्रेस हाई कमान ने टीएस बाबा पर भरोसा जताया है, एक बार फिर हम सब टीएस बाबा के मार्गदर्शन में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद ने राहुल गांधी का आभार जताया । उन्होंने कहा कि टीएस सिंह देव ने सरगुज़ा और छत्तीसगढ़ के विकास की परिकल्पना की है। घोषणापत्र के माध्यम से मिले सुझाव के समृद्ध छत्तीसगढ़ का पूरा रोडमैप तैयार किया है। प्रदेश सरकार इसपर अमल भी कर रही है। सिंहदेव का कद बढ़ाने से कार्यो में और गति आएगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान सिंह देव की निष्ठा धैर्य और समर्पण का सम्मान किया है यह सम्मान सरगुजा की जनता और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का है।मेयर डॉ अजय तिर्की ने टीएस सिंहदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबको मिलकर फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाना है। इस एकमात्र संकल्प के साथ मिल जुलकर काम करना है।प्रदेश सचिव द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि सरगुजा के लोगों की भावनाएं टी एस सिंह देव के साथ जुड़ी है। प्रदेश की राजनीति में उनका कद बढ़ने से सरगुजा वासी गौरवान्वित है । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि टीएस बाबा का विराट व्यक्तित्व किसी पद का मोहताज नहीं है। कांग्रेस जन उनमें अपने अभिभावक की छवि देखते हैं घर के मुखिया का सम्मान बढ़ने का मतलब है एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, सोमेश्वर सिंह, मार्तण्ड सिंह देव, विक्रमादित्य सिंह देव,रजनीश सिंह ,सीमा सोनी, विकल झा,अजय सिंह ने भी सम्बोधित किया । संचालन ब्लॉक कांग्रेस शहर के अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा और आभार प्रदर्शन शैलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, हेमंत तिवारी, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अमित सिंह देव, कृपा गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, संध्या रवानी,शफीक खान,हेमंती प्रजापति, आशीष वर्मा,विकल झा, अशफाक अली,प्रभात रंजन सिन्हा, अनूप मेहता, हिमांशु जायसवाल,शुभम जायसवाल कांग्रेस जन उपस्थित थे।
युवाओं ने आदि बाबा को कंधे में उठा निकाली रैली
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों ने राजीव भवन से घड़ी चौक तक जिला पंचायत उपाध्यक्ष युवा नेता आदित्येश्वर शरण सिंह देव को कंधे पर उठाकर घड़ी चौक पहुचे । वहां जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान अजय सिंह, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, उत्तम राजवाड़े, निक्की ख़ान, विकास केशरी, हिमांशु जायसवाल, मिथुन सिंह, प्रीतिका विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, अभिषेक सोनी, संजर नवाज़, निलेश कश्यप, भीम सिंह, आरती सिंह, साक्षी गुप्ता, काजल गुप्ता, सोनम गुप्ता, ज्ञान तिवारी, रजत पांडेय, आदि उपस्थित थे।




