मंत्री अमरजीत भगत के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाया जश्न.... निवास में बनी रही शुभचिंतकों की भीड़....

मंत्री अमरजीत भगत के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाया जश्न.... निवास में बनी रही शुभचिंतकों की भीड़....

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर
।  प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के कार्यकाल की अवधि चार साल पूर्ण होने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनके निवास में केक काट कर खुशियां मनाई। इस दौरान उनके कार्यकाल  में किए गए कार्यों को याद किया गया । कार्यक्रम में मंत्री  अमरजीत भगत  के द्वारा वीडियो कॉल करके सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के सदस्य इरफ़ान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि खाद मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में प्रदेश में राशन वितरण की व्यवस्था और बेहतर हुई है।  पहुंच विहीन क्षेत्र के गरीब हितग्राहियों तक राशन पहुंचाई जा रही है।  प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियां तेज हुई है और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर के साथ सम्मान भी मिल रहा है। इस अवसर पर पार्षद दीपक मिश्रा , डॉ.  लालचंद यादव,  राजीव अग्रवाल ,  अभिषेक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)