सूरजपुर के 320 गोठानों में शिविर लगा पशुओं को बीमारियों से बचाने लगाया गया निःशुल्क संयुक्त वैक्सीन, पशुचिकित्सा विभाग की पहल

सूरजपुर के 320 गोठानों में शिविर लगा पशुओं को बीमारियों से बचाने लगाया गया निःशुल्क संयुक्त वैक्सीन, पशुचिकित्सा विभाग की पहल

khabrigullak.com
By -
0

 



सूरजपुर
। पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा जिले के 320 गोठानो में विशेष शिविर लगा पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया गया। विकासखंड ओडगी ब्लाक के पशु चिकित्सा केंद्र चेंद्रा की डॉ. मनीषा जायसवाल ने बताया कि विभन्न गांवों में शिविर लगा 1056 एचएसबीक्यू संयुक्त वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। 180 पशुओं का डिवर्मिंग और औषधि वितरण किया गया। सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान जून माह तक पूरा चलेगा। शिविर में निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। विभाग के उपसंचालक डॉ. नरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी डॉक्टर नृपेंद्र सिंह के मार्ग दर्शन में आयोजित हो रहे शिविर में ग्रामीण उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)