सूरजपुर के युवक द्वारा होटल के कमरे में फांसी लगा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर किया एफआईआर.... सुसाइड नोट का बारीकी से अध्ययन कर रही पुलिस... अभी तक रुपए लेनदेन व प्रताड़ना की बांते आई है सामने.....
By -
जून 30, 2023
0
। जिला मुख्यालय के एक होटल में युवक द्वारा सुसाइड नोट लिख फांसी लगा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रताड़ना पता चलने पर नामजद 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ज्ञात हो कि शहर के युवा हंसराज अग्रवाल का होटल आदित्य के एक बंद कमरे में फांसी पर झूलता शव मिला था। पुलिस ने शव के बगल में बेड पर पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया था। एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहर अपराध दर्ज किया गया है। मामले की सूक्ष्म विवेचना जारी है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
Tags:




