अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य का अपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम गृहक्षेत्र अंबिकापुर आगमन पर श्री टीएस सिंहदेव का ढोल नगाड़ों, फुलमलाओ और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत हुआ। गुरुवार को श्री सिंह देव देर रात करीब बारह बजे बिलासपुर सड़क मार्ग से अंबिकापुर पहुंचे। रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। शहर में पहुंचते ही टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। रात के समय ही उन्हें बधाई देने वालों का निवास में तांता लगा रहा। दूसरे दिन आज शुक्रवार को प्रातः सरगुजा पैलेस में उन्होंने कुल देवता और कुल देवी मां महामाया मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, आमनागरिकों से मुलाकात करते हुए वे सड़क मार्ग से पुनः बिलासपुर - रायपुर के लिए रवाना हुए।
डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र अंबिकापुर पहुंचे टीएस सिंह देव का हुआ आतिशी स्वागत... सिंहदेव ने आज सरगुजा पैलेस में कुल देवता, कुलदेवी मां महामाया की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, गुरुद्वारा साहिब में भी टेका मत्था.... लगते रहे टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे...
By -
जून 30, 2023
0

Tags: