गुम मवेशी ढूंढने निकले युवक को प्यास लगने पर दुश्मन के घर घुसना पड़ गया महंगा, पुरानी रंजिश पर दो लोगों ने लात, मुक्का, डंडे से जमकर पीटा, जब निढाल हुआ तो सड़क किनारे छोड़ हुए फरार..., जाने घायल युवक की अब कैसी है हालत..! कहां का है मामला...? पढ़ें पूरी खबर ...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बाघपानी गुम मवेशी को ढूंढने गए युवक के ऊपर पुरानी रंजिश पर दो लोगों ने लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक विनोद यादव पिता ईश्वर यादव 21 वर्ष निवासी मुर्ताडांड को बतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर ने बताया कि घटना दिवस रविवार को एक मवेशी के गुम जाने पर विनोद यादव ढूंढने निकला था। आसपास नही मिलने पर ढूंढते - ढूंढते वह बाघपानी पहुंच गया, शाम करीब 7 बजे प्यास लगने पर वह कुलदीप उरांव के घर चला गया, जहां पुरानी रंजिश पर कुलदीप ने अपने एक मित्र के साथ मिल उसकी लात, मुक्के और डंडे से बेदम पिटाई कर सड़क की ओर लहूलुहान हालत में छोड़ दिया था। खबर पर परिजनों के द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के बयान के आधार पर आरोपी कुलदीप उरांव सहित 2 लोगों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है, आरोपियों की पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)