मुलायम सिंह यादव को रकम दुगुना करने का झांसा दे गुजरात के ठगों ने लगाया साढ़े बारह लाख का चूना, सरगुजा पुलिस ने चार आरोपियों को सूरत से दबोचा... जाने क्या है पूरा मामला,पढ़ें पूरी खबर...
By -
जून 19, 2023
0
अंबिकापुर। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में रकम दुगुना करने का झांसा देकर 12 लाख 65 हजार रूपए की ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने गुजरात से चार अंतरराजजीय आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है।एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि
पीड़ित मुलायम सिंह यादव पिता महेश्वर यादव 24 साल निवासी ग्राम भेडिया धौरपुर द्वारा थाना लुण्ड्रा में 25 मार्च 2023 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटनादिनांक 20 फरवरी 2023 को प्रार्थके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर द ग्लोबल करेंसी नामक कंपनी में पैसा लगाने पर लगाई गई रकम को दुगुना करने का झांसा देकर 25/2/2023 तक के बीच में अलग-अलग किस्तों में कुल 12,65,200 रूपये प्रार्थी के युपीआई आईडी से ठगी कर लिया गया है, मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में सदर धारा का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना सायबर सेल से आवश्यक तकनिकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त पुलिस टीम को सूरत गुजरात भेजा गया था. संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल संदेहियों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम (01) माधव अर्जून बेहरा पिता अर्जुन बेहरा उम्र 36 साल सा एकतानगर एक रोड सूरज थाना बराछा जिला सूरज गुजरात (02) कालू चरण आपाटा पिता सउरा आपाटा उम्र 33 वर्ष सा नंदियागोडा थाना कबिसूर्यानगर जिला गंजाम उडीसा (03) युसूफ बना गाडावाला पिता आरून रशीद गाडावाला उम्र 32 साल सा. रांदेर अमलीपुरा हा.न. 08/ 158 थाना रांदेर जिला सूरत गुजरात (04) साद आसिफ शेख पिता आसिफ शेख उम्र 29 साल सा. रांदेर अमलीपुरा हा.न. 08/158 थाना रांदेर जिला सूरज गुजरात का होना बताये जो आरोपियों से ठगी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी से 12,65,200 / रूपये की ठगी कारित करना स्वीकर किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है. आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 नग लेपटॉप, 06 नग मोबाईल एवं 64000 / रूपये नगद बरामद किया गया है।
⏩️ संपूर्ण कायवाही में निरीक्षक रजनीश सिंह, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर सउनि दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक संतकुमार चौहान, सुधीर सिंह, आरक्षक बिरेन्द्र पैकरा, सुयश सिंह, बहादुर एका नरेश सिंह, संजय नागेश, अरविन्द्र तिवारी शामिल रहे।
Tags:




