बबली के साथ दिल्ली में बैठे पांच बंटियों ने शहर के युवक को आनलाइन लगाया 84 हजार का चूना......! सरगुजा पुलिस ने पहले बबली सहित दो को भेजा था जेल, फिर दिल्ली में और 4 आरोपी पकड़ाए ... जाने क्या है मामला , पढ़ें पूरी खबर.......

बबली के साथ दिल्ली में बैठे पांच बंटियों ने शहर के युवक को आनलाइन लगाया 84 हजार का चूना......! सरगुजा पुलिस ने पहले बबली सहित दो को भेजा था जेल, फिर दिल्ली में और 4 आरोपी पकड़ाए ... जाने क्या है मामला , पढ़ें पूरी खबर.......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। करीब तीन माह पूर्व शहर के भट्ठी रोड निवासी अमित कुमार जायसवाल को क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं को बंद करने का झांसा देकर दिल्ली के बदमाशों के द्वारा 84 हजार रूपए की आनलाइन ठगी किए जाने के मामले में सरगुजा पुलिस ने 6 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि इस मामले में सायबर सेल की मदद से पूर्व में आरोपी नीति बडेरा तिलक नगर पश्चिम दिल्ली, पूजा विष्णु गार्डन पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया था, जिसमें दोनो ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार करते हुए गिरोह में शामिल अन्य नामों का खुलासा किया था, इन दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेजा गया था। जबकि इन दोनो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपी चितन पासी न्यू गोविंदपूरा दिल्ली, पारस ठाकुर रामनगर दिल्ली, राहत चौधरी जोशी कालोनी पूर्वी दिल्ली, मो. इमरान मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल, 3 एटीएम बरामद किया गया है। इन चारो आरोपियों को दिल्ली के न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड स्वीकार होने पर मंडोली जेल दिल्ली में दाखिल किया गया। कार्यवाई में निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राम नगीना यादव, एएसआई अलंगो दास, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संतोष गुप्ता, आरक्षक अनुज जायसवाल, जीतेश साहू, मनीष सिंह, जयदीप सिंह, अमरेश सिंह, सुधीर सिंह शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)