तेजस्विनी महिला समिति ने रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने लिया संकल्प...! ग्राम बढ़नीझरिया व भाटापारा में सेवा कार्य भी करेंगी ..

तेजस्विनी महिला समिति ने रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने लिया संकल्प...! ग्राम बढ़नीझरिया व भाटापारा में सेवा कार्य भी करेंगी ..

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर
। तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति के द्वारा नगर के होटल बिरेंद्र प्रभा में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई । लक्ष्मी बाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। समिति की अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने लक्ष्मीबाई की वीरता और उनके वीरगति प्राप्त करने के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ऐसी योद्धा थी जिन्होंने अंग्रेजों से अंतिम समय तक लोहा लिया। उनके किस्से और गौरव गाथा पढ़कर, सुनकर देशभक्ति की भावना जागृत होती है। समिति के वरिष्ठ सदस्य इंदू सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया । मीना सिंह ने महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन का चित्रण भावपूर्ण अंदाज में किया।भारती सिंह ने लक्ष्मी बाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी ने लक्ष्मीबाई के वीरता को याद कर उनके आदर्शो और संस्कारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान ग्राम बढ़नीझरिया में संपर्क करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर उस गांव की समस्याओं से अवगत कराने का भी निर्णय लेते हुए बताया गया कि बढ़नीझरिया गांव में 132 बच्चे, 152 महिला, 164 पुरुष हैं।इसके अलावा भाटापारा में 35 बच्चे ,112 महिलाएं , 97 पुरुषों की संख्या हैं। समिति ने इन दोनों गांव में सेवा कार्य करने भी निर्णय लिया । कार्यक्रम में अध्यक्ष उर्मिला सिंह,सीमा सिंह, आशा सिंह राणा,माया सिंह, नीरजा सिंह, वंदना सिंह तोमर,सरिता सिंह, इंदू सिंह, अर्चना सिंह, माया सिंह,मीना सिंह, किरण सिंह,महिमा सिंह, वंदना सिंहदेव,पूजा सिंह, सुनीता सिंह, श्वेता सिंह,भारती सिंह, प्रियंका सिंह सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)