देश भर के घुमक्कड़ों का महासम्मेलन इस तिथि को सरगुजा के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में होगा..?, कार्यक्रम में छग के शिमला के नाम से मशहूर इस पहाड़ी इलाके को आखिर किसकी नजर लग गई..., ठंडी रहने वाली यहां की धरती अब क्यों तपने लगी..!, इन बिंदुओं पर भी चर्चा होगी....., पढ़ें कार्यक्रम में किस तरह के घुमक्कड़ों की फौज जुटेगी.....
By -
जून 20, 2023
0
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में आगामी 22 - 23 जुलाई को देश भर के घुमक्कड़ों का महा सम्मेलन होने जा रहा है।
कार्यक्रम में इस बार पर भी चर्चा होगी कि गर्मी के सीजन में भी ठंडा रहने वाले इस पहाड़ी इलाके की तापमान आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण क्या है और इसके जिम्मेदार कौन हैं, इस निष्कर्ष तक भी पहुंचा जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य सुरेंद्र तिवारी और जयेश वर्मा, कमलेश सिंह
ने बताया कि जीडीएस, घुमक्कड़ी दिल से फ़ेसबुक पर घुमक्कड़ों का एक विशाल परिवार है, जिसमें विभिन्न देशों के लगभग 75 हज़ार से अधिक घूमक्कड़ आपस में जुड़े हुए हैं। यह ग्रुप ट्रस्ट के रूप में भारत सरकार से रजिस्टर्ड है।
प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ में पर्यटन (ईको पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन तथा जनजातीय) को बढ़ावा देना तथा प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाना है ।घुमक्कड़ी दिल से के इस पहले राज्यस्तरीय सम्मिलन में छत्तीसगढ़ सहित देश के कई अन्य प्रमुख शहरों से घुमक्कड़ों के शामिल होने की संभावना है। दो दिवसीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रदेश में पर्यटन के विकास एवं विस्तार पर चर्चा होगी तथा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत नृत्य,गायन, हस्तशिल्प, जनजातीय संस्कृति,खाद्य सामग्रियों आदि के माध्यम से अतिथियों को परिचित कराने का प्रयास किया जायेगा।
सम्मेलन के दौरान अतिथियों द्वारा अंचल में पर्यावरण संरक्षण,जैव विविधता व मैनपाट में पर्यटन के प्रचार प्रसार हेतु ब्लॉगिंग, शॉर्टफिल्म, फोटोग्राफी, यू ट्यूब वीडियो आदि का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे देश भर के अधिक से अधिक लोग मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता को निहार सकें , बौद्ध मंदिर परिसर में रहकर असीम शांति का अनुभव कर सकें। अंचल में बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने हेतु स्वैच्छिक प्रयासों को गति देने पर भी चर्चा होगी..!
Tags:






