सरगुजा संभाग के इस इलाके में दोपहर 12 बजते ही 21 व 22 जून को सीधी वस्तु की परछाईं हो जायेगी गायब। कर्क रेखा के ऊपर सूर्य होने से बनेगी जीरो सैडो की स्तिथि...., 14 से 15 घंटे की वर्ष की सबसे बड़ी दिन भी होगी....पढ़ें पूरी खबर.....

सरगुजा संभाग के इस इलाके में दोपहर 12 बजते ही 21 व 22 जून को सीधी वस्तु की परछाईं हो जायेगी गायब। कर्क रेखा के ऊपर सूर्य होने से बनेगी जीरो सैडो की स्तिथि...., 14 से 15 घंटे की वर्ष की सबसे बड़ी दिन भी होगी....पढ़ें पूरी खबर.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर।  21 व 22 जून को कर्क रेखा के ऊपर सूर्य के लंबवत रहने किसी भी सीधी वस्तु की परछाईं दिखाई नहीं देगी। जीरो सैडो की यह स्तिथि वर्ष में एक बार बनती है। उक्त तिथि को दोपहर 12 बजे परछाईं सीधी वस्तु के ठीक नीचे होगी। कर्क रेखा बलरामपुर जिले के पास्ता और प्रतापपुर - भैसामुंडा से होकर गुजरती है। 
मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया जा पिछले 21 मार्च को जब सूर्य के ठीक सम्मुख पृथ्वी की विषुवत रेखा थी अर्थात इस दिन जब सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर लम्बवत चमक रहा था तब पूरी पृथ्वी पर समान रूप से 12 घण्टे की अवधि का दिन और इतनी ही अवधि की रात  हुई थी।  21 मार्च के बाद पृथ्वी साढ़े 23 डिग्री झुकी धुरी पर घूमती हुई जब सूर्य के सम्मुख उत्तरी ध्रुव की ओर से सूर्य के नजदीक आने लगी तब उत्तरी गोलार्ध की दिन की अवधि 12 घण्टे से अधिक और दक्षिणी गोलार्ध में दिन छोटी होने लगी। उन्होंने बताया कि  इस समय सूर्य के सम्मुख पृथ्वी की कर्क रेखा है, कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध की वह अंतिम काल्पनिक रेखा है जहाँ 21-22 जून को सूर्य की किरणें लम्बवत होने के बाद पुनः यह भूमध्य रेखा की ओर विचलित होती है। अर्थात 21-22 जून को उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबी अवधि का दिन और सबसे छोटी रात होती है, तथा 22 जून के बाद क्रमशः रात की अवधि बढ़ती है और दिन की अवधि घटती जाती है। इस दिन वर्ष की सबसे लंबी दिन 14 - 15 घंटे की होगी। वहीं रात सबसे छोटी 9 से 10 घंटे की होगी। अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि ग्रीष्म विषुव या ग्रीष्म आयनात के रूप में हम इस तिथि को याद करते हैं। इस दिन कर्क रेखा पर इस बार 21 जून बुधवार को दिन की औसत अवधि 13 घण्टे 33 मिनट 46 सेकेंड जबकि रात की अवधि 10 घण्टे 19 मिनट 10 सेकेंड के लगभग रहेगी। इस दिन को उत्तरी ध्रुव पर रात नहीं होती और दक्षिणी ध्रुव पर दिन नहीं होता। अर्थात उत्तरी ध्रुवीय कटिबन्ध में (66.5 ° से 0° उत्तरी अक्षांस) पर दिन की अवधि 24 घण्टे और दक्षिणी ध्रुवीय कटिबन्ध पर 24 घण्टों की रात होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)