विडंबना - चिलचिलाती धूप में तवा समान टीने के शेड के नीचे कलेक्टर को फरियाद सुनाने के पहले लोगों को भोगना पड़ रहा यातना..., एसी में अधिकारियों की बैठक ... और बाहर बाल बच्चों के साथ घंटो इंतजार में खड़े रहते हैं ग्रामीण......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। चिलचिलाती धूप में टीने के शेड के नीचे अपनी - फरियाद लेकर ग्रामीणों की भीड़ की यह तस्वीर किसी ब्लाक की नही, बल्कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर के कलेक्टर जनदर्शन से पहले की है । क्लेक्टोरेट सभा कक्ष में एसी के आनंद के बीच अधिकारियों की समय सीमा की बैठक होती रही और फरियादी भीषण गर्मी में दोपहर डेढ़ बजे तक गेट खुलने व जनदर्शन शुरू होने की प्रतीक्षा करते रहे। भीड़ में शामिल कई लोग ऐसे थे जो बाल बच्चों के साथ पहुंचे थे, ... सोचिए इस गर्मी में बच्चों का कैसा हाल होता होगा। अपनी फरियाद सुनाने के पहले आग उगलती गर्मी में यह इंतजार किसी यातना से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि टीने के शेड के नीचे ऐसा लगता है जैसे उनके सिर के ऊपर तवा रख दिया गया हो। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी को देखते हुए जनदर्शन सुबह 10 बजे से ही शुरू किया जाना चाहिए.. और टीएल की बैठक जनदर्शन के बाद, ताकि लोगों को इस तरह यातना न भोगना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)