राइस मिल में भूसे की ढेर में लगी आग, बुझाने से पहले बड़े पैमाने पर हुई खाक, 30 लाख की क्षति का अनुमान, जाने कहां हुई घटना... पढ़ें पूरी खबर....
By -
जून 20, 2023
0
सूरजपुर (ब्यूरो)। जिले के नयनपुर स्तिथ मित्तल राइस मिल में रखे भूसे के ढेर में आज मंगलवार को आग लग जाने से हड़कंप मच गया। नगर सेना की दमकल विभाग की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। घटना से संचालक नीरज कुमार मित्तल के द्वारा 25 से 30 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिल में बड़े पैमाने पर भूसा रखा हुआ है। मिल के कर्मचारियों के द्वारा भूसे के ढेर से धुंआ निकलता देख मालिक को सूचना दी थी। भूसे में आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वाहन का चार से पांच फेरा लगा आग बुझाया गया। घटना से हड़कंप मचा रहा। इस घटना से अन्य राइस मिल संचालक सचेत हो गए हैं। आग लगने के पीछे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः नशेड़ियों , आवारा तत्त्वों के द्वारा नशा सेवन के बाद फेंकी गई माचिस की तीली से आग लगी होगी। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
Tags:




