इस ब्लाक के ग्रामीणों ने प्रभावशाली लोगों के खिलाफ शासकीय गोचर मद की 20एकड़ भूमि का फर्जी पट्टा बनवाने का आरोप लगा जनदर्शन में की शिकायत... पढ़ें किस गांव का है मामला...
By -
जून 20, 2023
0
अंबिकापुर। बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर स्तिथ शासकीय गोचर मद की भूमि का फर्जी पट्टा बनवाने का आरोप लगा ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार को जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। आरोप लगाया गया है कि प्रभावशाली लोगों के द्वारा करीब 20 एकड़ की शासकीय भूमि का पट्टा बनवाया गया है। गोविंदपुर के ग्रामीणों के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2017 में बतौली के तहसीलदार से इसकी शिकायत की गई थी,जिसपर सुनवाई करते हुए तहसील न्यायालय के द्वारा उक्त भूमि पुनः गोचर मद में जोड़ने का आदेश पारित किया गया था, मगर ऐसा आज तक नही हो सका। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Tags:




