बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र और सुदर्शन के साथ मौसी के घर मेहमानी पर पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी.. आगामी 9 दिनों तक होगी आवभगत..! इसके पूर्व रास्ते में रथ खींचने भक्तों में मची रही आपाधापी, मार्ग में जगह - जगह जयकारे के साथ हुई पुष्प वर्षा..
By -
जून 21, 2023
0
अंबिकापुर। रथ में सवार हो मौसी के घर पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी जी की पकवानों के साथ आवभगत आगामी 9 दिनों तक चलती रहेगी और 10 वें दिवस पुनः रथ में सवार होकर अपने घर ( जगन्नाथ मंदिर) पहुंचेंगे। महाप्रभु के साथ उनकी बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र और सुदर्शन भी मेहमानी पर मौसी के घर ( दुर्गा बाड़ी देवीगंज मार्ग ) गए हुए हैं। जिससे उनके घर पर दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु जनों को प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। आज महाप्रभु के रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा गया। रथ खींचने आपाधापी मची रही। शहर में आज दोपहर के समय रथ यात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह जगह रथ यात्रा का स्वागत किया गया। मौसी के घर पर भी मुख्य पुजारी बैकुंठनाथ पंडा के सानिध्य में विविध अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
Tags:




