बिग ब्रेकिंग - अंबिकापुर के समीप इस गांव में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला..!, वन विभाग को नही लग पाई भनक, घटना के बाद हुए सचेत.., ग्रामीणों को कर रहे सतर्क..,
By -
जून 21, 2023
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे ग्राम पंचायत परसा के समीप जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परसा की ओर तीन हाथी विचरण कर रहे हैं। आज प्रातः गांव के पास औंधे मुंह ग्रामीण का शव मिला। शव की हालत देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जंगली हाथियों के द्वारा उसे कुचला गया होगा।
विडंबना है कि शहर के समीप जंगली हाथी चला आया और वन विभाग के अमले को न तो इसका पता चल पाया और न ही ग्रामीणों को समय रहते सतर्क कर पाए। फिलहाल इस घटना के बाद वन विभाग का मैदानी अमला घटना स्थल पर पहुंच चका है। और ग्रामीणों को सतर्क करते हुए समझाई दी जा रही है।
Tags:




