सूरजपुर (ब्यूरो)। वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो जबलपुर की सूचना पर सूरजपुर वन मंडल की टीम को आज फिर कामयाबी मिली। इस बार वन्यप्राणी पैंगोलीन के शल्क के साथ तस्कर आरोपी राजेश मार्को पिता बाल गोविन्द मार्को निवासी चपोता को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। उप निदेशक एलीफेन्ट रिजर्व सरगुजा श्रीनिवास तन्नेटी एवं वनमंडलाधिकारी सूरजपुर संजय कुमार यादव के निर्देशन में तमोर पिंगला अभ्यारण के गेमरेज खोड़ के व वन परिक्षेत्र सूरजपुर वन परिक्षेत्र बिहारपुर के वन अमला एवं वाइल्ड लाईफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो
की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त कार्यवाई की गई। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,939, 50, 51 व 52 के तहत कार्यवाई की गई है। कार्यवाई में गेमरेंजर खोंड प्रभुनाथ राम, गेमरेंजर पिंगला अजय सोनी, वनपरिक्षेत्र अधिकारी बिहारपुर मेवालाल पटेल, उडनदस्ता प्रभारी शैलेश गुप्ता, महेन्द्र वनरक्षक सक्रिय रहे।



