सूरजपुर।(ब्यूरो) बुधवार को आज प्रातः 5.40 बजे मानी चौक के समीप ग्रामीण शाखा बैंक के प्रबंधक सीताराम माझी पिता मनिहार माझी 57 वर्ष निवासी ग्राम बंदना थाना सीतापुर की मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे ग्राम केशव में किराए के मकान में निवास कर रहे थे। आज प्रातः मॉर्निंग वॉक से लौटते समय सूरजपुर की ओर से आ रही बिना नंबर की हाईवा जो बालू से लोड थी ने ठोकर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से मार्ग में जाम की स्थिति भी बनी ।
मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार हाइवा की ठोकर से ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की दर्दनाक मौत, जाने किस इलाके में हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर....
By -
जून 14, 2023
0
Tags:



