अंबिकापुर के इस इलाके में आज देर शाम घर में आग लगने से मच गया हड़कंप, दमकल विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू,.. गर्मी में हर साल बढ़ जाती है आगजनी की घटनाएं....

अंबिकापुर के इस इलाके में आज देर शाम घर में आग लगने से मच गया हड़कंप, दमकल विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू,.. गर्मी में हर साल बढ़ जाती है आगजनी की घटनाएं....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। शहर के दर्रीपारा तालाब के समीप आज बुधवार की देर शाम एक घर में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। खबर पर दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। गनीमत था कि इस घटना से कोई जन हानि अथवा दूसरा बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। घर में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल प्रभारी अंजनी पाण्डेय ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।  जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। सरगुजा के अलावा संभाग के कई इलाकों में अंबिकापुर की दमकल विभाग की टीम आज बुझाने जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)