आग लगने पर बचाओ के उपाय का दमकल विभाग ने कियामॉक ड्रिल... व्यवसायियों, नर्सिंग , मेडिकल स्टॉफ को दी गई जानकारी, नगर सेना के जिला कार्यालय परिसर में किस तरह चला अभियान.. पढ़ें पूरी खबर....

आग लगने पर बचाओ के उपाय का दमकल विभाग ने कियामॉक ड्रिल... व्यवसायियों, नर्सिंग , मेडिकल स्टॉफ को दी गई जानकारी, नगर सेना के जिला कार्यालय परिसर में किस तरह चला अभियान.. पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0



अंबिकापुर
। अग्नि सुरक्षा को लेकर कलेक्टर कुंदन कुमार व  संभागीय सेनानी राजेश पांडेय द्वारा  दिए गए निर्देश के तहत  नगर सेना  कार्यालय परिसर में आग से संबंधित दुर्घटना होने पर आवश्यक सावधानी और उपायों के बारे में मॉक ड्रिल की गई। जिला सेनानी एसके कठुतिया के नेतृत्व में  अग्निशमन विभाग अंबिकापुर के प्रभारी अंजनी पाण्डेय की टीम ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, व्यापारियों, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल स्टाफ को फायर फाइटिंग के तरीके बताए , जिसमें गैस सिलिंडर में लगी आग, बिजली से लगने वाली आग, ईंधन तेल से लगने वाली आग या सामान्य आग लगने पर बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में प्रतिष्ठानों में अग्निशामक उपकरण अवश्य रखने और उसके उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। आग लगने की दुर्घटना के दौरान आसपास लोगों के बचाव पर भी जानकारी दी गई जिसमें किसी जलते हुए आदमी पर घरेलू कम्बल या दरी का उपयोग कर कैसे जलने से बचाना है, यह बताया गया। मॉक ड्रिल के दौरान चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, महामंत्री  आदर्श बंसल, सहित चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)