लखनपुर(मो.इमरान ) सरगुजा महाराजा स्व. एम एस सिंह देव के पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवगठित महिला कांग्रेस अध्यक्ष व कार्यकर्ता के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके पूर्व सभा का आयोजन कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष संजीदा खाना, सुधा गुप्ता, आरती गुप्ता, अफसरी, शमा परवीन, रुखसाना, सहाना, नसीमा, जसीमा, गुलशन, साजिया, रुखसाना निशा, फातिमा, सानिया आदि उपस्थित थे।




