तीन माह का राशन बकाया होने पर नाराज हितग्राहियों ने फूड इंस्पेक्टर को पंचायत भवन में बंधक बना डेढ़ घंटे की नारेबाजी... , पुलिस बल पहुंची तब किया मुक्त, बकाया राशन देने बनी सहमति, जाने कहां का है मामला... ,पढ़ें पूरी खबर

तीन माह का राशन बकाया होने पर नाराज हितग्राहियों ने फूड इंस्पेक्टर को पंचायत भवन में बंधक बना डेढ़ घंटे की नारेबाजी... , पुलिस बल पहुंची तब किया मुक्त, बकाया राशन देने बनी सहमति, जाने कहां का है मामला... ,पढ़ें पूरी खबर

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर । जिले के  ओडगी विकासखंड के दुरस्त ग्राम धुर में शनिवार को आज उस समय प्रशासन सकते में आ गया जब पिछले तीन महीने का राशन वितरण कराए बगैर पुराने दुकान संचालक से नए दुकान संचालक को कार्यभार ग्रहण कराने पहुंचे खाद्य निरीक्षक को ग्रामीणों ने पंचायत भवन में बंधक बना लिया। यह बात जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तब कुदरगढ़ की पुलिस टीम बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत, मान   मनौव्वल के बाद ग्रामीण माने और खाद्य निरीक्षक को मुक्त किया। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक में आखिरकार बकाया तीन महीने का राशन वितरण करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस आश्वासन के बाद भी उन्हें पिछला राशन नहीं मिला तो वे मुख्य मार्ग पर  डूडी चौक में चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस पूरे मामले में ग्रामीणों के बंधन से मुक्त होने पर फूड इंस्पेटर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व राशन दुकान संचालक द्वारा तीन महीने का राशन उन्हे नही दिया गया था। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तब पुराने संचालक को हटा नए विक्रेता को कार्यभार देने की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत नए विक्रेता को कार्यभार दिलाने फूड इंस्पेटर गांव में पहुंचे थे, मगर बकाया राशन का समाधान करे बगैर नए विक्रेता को कार्यभार दिलाया जा रहा था,इसलिए उनका गुस्सा फूटा। 


..

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)