शराब के शौकीनों ने कहा पूरी बोतल गटकने के बाद भी पता नही चल रहा कि.. हमने शराब पीया या पानी..! मिलावट का आरोप लगा सरगुजा के इस दुकान के सामने मचाया हंगामा... जाने क्या है पूरा मामला, पढ़ें पूरी खबर...

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। शहर के शराब के शौकीनों का कहना है कि शासकीय अंग्रेजी शराब दुकानों में मिलावट हो रही है, जिससे  पूरी बोतल गटकने के बाद भी पता नही चल रहा है कि हमने शराब पीया या पानी...! इन्ही सब आरोपों को लेकर शौकीनों ने आज शहर के गाड़ाघाट के शराब दुकान के सामने जमकर अपनी भड़ास निकाली और नारेबाजी भी की। हंगामें की खबर पर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दे शांत कराया गया।आरोप लगाया गया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से शराब में मिलावटखोरी का खेल चल रहा है। ब्रांडेड शराब पीने के बाद भी कुछ महसूस नही हो रहा है। इस मामले में आबकारी अधिकारियों ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि शिकायत की जांच की जायेगी।  मिलावटी शराब पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)