बॉक्साइट दोहन के बाद छोड़ा मौत का गढ्ढा... डूबने से फिर एक बालिका की मौत,...ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 11 साल में चार लोगों की गई जान... देखें किस इलाके में हुई यह घटना..!

बॉक्साइट दोहन के बाद छोड़ा मौत का गढ्ढा... डूबने से फिर एक बालिका की मौत,...ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 11 साल में चार लोगों की गई जान... देखें किस इलाके में हुई यह घटना..!

khabrigullak.com
By -
0



मैनपाट( महेश यादव)।  विकासखंड क्षेत्र में बॉक्साइट दोहन करने के बाद असुरक्षित छोड़े गए गढ्ढे जानलेवा हो गए हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में लबालब पानी भरा हुआ है, जिसमें आज बुधवार को नहाने के दौरान 11 वर्षीया बालिका की जल समाधि हो गई। इस घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि खनिज खनन के लीज में दोहन पश्चात भूमि को पुनः समतल कर पौध रोपण का भी अनुबंध होता है, मगर कमीशन के बोझ से दबे अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, जिसका खामियाजा लोगों को परिजनों, बच्चों को गवां भुगतना पड़ रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केसरा निवासी 11 वर्षीया बालिका सच्ची यादव पिता कैलाश यादव आज प्रातः करीब 11 बजे हम उम्र सहेलियों के साथ   उक्त गढ्ढे में नहाने चली गई थी, और नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। खबर पर पुलिस के द्वारा बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला जा सका। घटना से परिजनों में रोष व शोक है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 11 साल में इस गढ्ढे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। यदि शीघ्र इस ओर कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन करने मजबूर होंगे। 

बालको ने छोड़े मौत के गढ्ढे...!

 मैनपाट के नागरिकों का कहना है कि मैनपाट में पूर्व में बाल्को कंपनी के द्वारा जमीन लीज पर लेकर बॉक्साइट की खुदाई की गई थी, उस दौरान ग्राम सपनादर,कुदारीडीह, बारिमा, केसरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी उत्खनन किया गया था, मगर दोहन के बाद अनुबंध के तहत इन गड्ढों को बगैर भरे चले गए, इसका खामियाजा आज भी लोग भुगत रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह गढ्ढे काफी गहरे हैं, नही पाटे जाने की स्थिति में सुरक्षा का प्रबंध भी होने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)