अंबिकापुर। कृषि विभाग में पदस्थ वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी श्री अखिलेश कुमार श्रीवास्तव 39 साल की लंबी सेवा अवधि के बाद सेवानिर्वित् हुए। इस अवसर पर दफ्तर में विदाई समारोह का आयोजन कर उनकी कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा रामानुजगंज, सूरजपुर और बैकुंठपुर में भी करीब 9वर्षो तक सेवाएं दी गई थी, अंबिकापुर में उन्होंने सबसे अधिक अवधि 30 साल की सेवा दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उप संचालक कृषि पीएस दीवान ने कहा कि अखिलेश श्रीवास्तव की कर्तव्य निष्ठा सदैव दूसरे कर्मचारियों को प्रेरणा देती रही है। अपने मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व होने के कारण वे सबके चहेते भी थे। कार्यक्रम को आरबी सिंह, एडिए केएस पैकरा, जीएस ध्रुव, एडीओ कृपाशंकर यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधित किया। मंच संचालन एनके आइच ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।





