अंबिकापुर में 13 जुलाई को आरंभ होने वाली कांवर यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक दिन पूर्व 12 जुलाई से ही प्रमुख मार्गों में भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध...... पढ़ें किस मार्ग पर होगी आवाजाही , कैसे बनाई गई है रूट ....

अंबिकापुर में 13 जुलाई को आरंभ होने वाली कांवर यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक दिन पूर्व 12 जुलाई से ही प्रमुख मार्गों में भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध...... पढ़ें किस मार्ग पर होगी आवाजाही , कैसे बनाई गई है रूट ....

khabrigullak.com
By -
0



   अंबिकापुर।  शहर में कांवर यात्रा के दौरान शंकरघाट मंदिर से लेकर लुचकी घाट, चेंद्रा, रघुनाथपुर, बतौली, एवं आगामी रूट मे आमनागरिकों की भारी भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा द्वारा आगामी कावड़ यात्रा के दौरान शहर मे भारी वाहनों के आगमन एवं निकासी पर पूर्ण प्रतिबन्ध जारी कर सुगम यातायात की व्यवस्था आमनागरिकों को प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम मे सरगुजा पुलिस द्वारा भारी वाहनो के आवागमन के दबाव से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए शंकरघाट रामानुजगंज रोड मे भारी वाहनों के प्रवेश एवं निकासी के लिए दिनांक 12 जुलाई के शाम 4 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह 8 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध करने के निर्देश यातायात शाखा एवं सम्बंधित अधिकारियो/कर्मचारियों को दिए गए हैं, एवं रामानुनगंज रोड के साथ रामानुजगंज चौक/बंगाली चौक से लेकर खरसिया नाका तक भी इस अवधि मे भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबन्ध जारी रहेगा, खरसिया रोड मे भारी वाहनों के आवागमन एवं निकासी पर दिनांक 12 जुलाई की शाम 4  से  14 जुलाई के सुबह 8 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध जारी रहेगा। इस रूट मे चलने वाले भारी वाहन उक्त दिनांक एवं समय तक कावड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग मे नही चलेंगे, जिससे कावड़ यात्रा के दौरान यातायात की प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सके एवं वाहन दुर्घटनाओ से किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचाया जा सके। सरगुजा पुलिस भारी वाहनों के संचालको से अपील करती हैं दिए गए दिनांक एवं समय के दौरान अपने वाहनों को उक्त रूट मे ना भेजे जिससे कावड़ यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके एवं ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने मे वाहन संचालक सरगुजा पुलिस की मदद करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)