अंबिकापुर। सरगुजा संभाग की छात्राओं ने अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एनएसडीसी के तहत एक वर्षीय पाठ्यक्रम डीएमएलटी कोर्स के नाम पर 50 - 50 हजार रूपए की ठगी किए जाने का आरोप लगा जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इसकी सूक्ष्म जांच और कार्यवाई की मांग की है। छात्र छात्राओं ने आरोप लगाया कि उक्त संस्थान में शिक्षा के नाम पर हमें ठगा जा रहा है और मनमना शिक्षा शुल्क लिया गया है।शुल्क का हमें रशीद तक नहीं दिया गया है। एक साल के दौरान इस शिक्षा प्रतिष्ठान में अलग- अलग शुल्क के नाम से अब तक 50हजार रुपये तक शुल्क की वसूली जा चुकी है। संस्थान के द्वारा जो हमें मार्कशीट दिलाई गई है उसका रोजगार कार्यालय में और छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसलिंग में भी रजिस्ट्रेशन नही कराया जा रहा है। शुरुआत में यह जानकारी संस्थान के द्वारा दी गई थी कि इस एक वर्षीय कोर्स का रजिस्ट्रेशन मेडिकल बोर्ड एवं रोजगार कार्यालय के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन होता है , किंतु जब हम इसका रजिस्ट्रेशन कराने गए तो रोजगार कार्यालय से हमें जानकारी मिली की इसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। जिससे हमें इस बात की आशंका है कि हमारे साथ डीएमएलटी कोर्स के नाम से ठगी हुई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी छात्र छात्राएं अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से आते हैं और हमें शिक्षा के नाम पर ठगा जा रहा है। आरोप है कि जब इस शिक्षा संस्थान के मुखिया से इस संबंध में जानकारी लेने के लिए उनके पास गए तो उन्होंने हमारी मदद करने से साफ मना किया। छात्राओं ने कलेक्टर से इसकी जांच और कार्यवाई की मांग की है।
छात्राओं ने अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एनएसडीसी के तहत डीएमएलटी कोर्स के नाम पर 50 - 50 हजार रूपए की ठगी किए जाने का लगाया आरोप, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जांच व कार्यवाई की मांग.... छात्राओं ने कहा यहां से मिले प्रमाणपत्र हो गए रद्दी .. रोजगार कार्यालय भी नहीं कर रहा पंजीयन .....
By -
जुलाई 11, 2023
0
Tags:




