सड़क निर्माण में लगी मशीनों को कौतूहल वश देख रहे ग्रामीण युवक को ठेकेदार ने जेसीबी में बांधकर पीटा, इसपर भी जी नही भरा तो उसके ऊपर कर दिया पेशाब... पुलिस ने शुरू की जांच.... पढ़ें ..किस इलाके में हुई घटना...

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर(ब्यूरो)। प्रतापपुर से चंदौरा तक  सड़क निर्माण पर लगे ठेकेदार के द्वारा एक ग्रामीण युवक को जेसीबी मशीन में रस्सी से बांधकर जूते से मारपीट , शरीर पर पेशाब करने के मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए कार्यवाई शुरू कर दी है। पीड़ित युवक और उसके परिजनों के द्वारा प्रतापपुर थाने में इसकी देर शाम शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम सरहरी निवासी कलिंदर राम पिता काचरिया गोंड 35 वर्ष ने बताया कि सोमवार को वह चार हजार रूपए लेकर धान बीज खरीदने घर से निकला था, रास्ते में सड़क निर्माण में लगे बड़े वाहनों को वह कौतूहल वश देखने लगा तो ठेकेदार और उसके गुंडों ने उसे जेसीबी मशीन में बलपूर्वक बांधकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जुटे पर थूक कर भी उसे पीट रहे थे, इस पर भी जी नही भरा तो मेरे ऊपर पेशाब भी कर दिया। यह जानकारी होने पर परिजनों ने किसी प्रकार उसे छड़ाया और घर ले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)