अंबिकापुर। हर ..हर महादेव.. बोल बम की अनुगंज के साथ आज अंबिकापुर के शंकरघाट से जल उठा कांवरियों का सैलाब कैलाश गुफा रवाना हुआ। 14 जुलाई को देर शाम कैलाश गुफा पहुंचने के बाद 15 जुलाई को भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे कांवरिये। शंकर घाट से लेकर बतौली तक मार्ग गेरुआमय नजर आया। जगह जगह समाजसेवी लोगों ने कांवरियों का स्वागत जल, पान व फल से किया। कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला सुरक्षित यातायात व्यवस्था, मेडिकल सहायता केंद्र कांवरियों की सुविधा के लिए प्रयास करते रहे। कांवरिया सेवा संघ के द्वारा भगवान शिव, पार्वती की जीवंत झांकी के साथ डीजे भी बजाया गया, जगह जगह डीजे बजने से कांवरिए नृत्य करते हुए भक्ति भाव से सराबोर हो कैलाश गुफा रवाना हुए।
हर ..हर महादेव.. बोल बम की अनुगंज के साथ अंबिकापुर के शंकरघाट से जल उठा कांवरियों का सैलाब हुआ कैलाश गुफा रवाना ...14 जुलाई को देर शाम कैलाश गुफा पहुंचने के बाद 15 जुलाई को करेंगे जलाभिषेक.....
By -
जुलाई 13, 2023
0

Tags: