वर्षों से फरार चल रहे 14 वार्ंटियों को सरगुजा पुलिस ने ईगल - 2 अभियान से दबोचा..... चुनावी वर्ष में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई तेज....

वर्षों से फरार चल रहे 14 वार्ंटियों को सरगुजा पुलिस ने ईगल - 2 अभियान से दबोचा..... चुनावी वर्ष में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई तेज....

khabrigullak.com
By -
0



    अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल - 2 के तहत फरार वारंटियों की लगातार धरपकड़ जारी हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल -2 के तहत वारंटियों की धर पकड़ की गई, कल से लेकर आज तक की स्तिथि मे थाना कोतवाली से 5 स्थाई वारंट, 3 स्थाई वारंट थाना सीतापुर, थाना गांधीनगर से 2 स्थाई वारंट, 2 स्थाई वारंट लखनपुर, 1 स्थाई वारंट कमलेश्वरपुर,1 स्थाई वारंट थाना उदयपुर सरगुजा जिले के समस्त थानों से कुल 14 स्थाई वारंट तामिल किया गया । पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जायगा। चुनावी वर्ष में आदतन बदमाशों पर भी नकेल कसने कार्यवाई तेज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)