राज्यपाल और देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के हाथों आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी को मिला इंडिया आइकोनिक बेस्ट सोशल जस्टिस 2023 का अवॉर्ड ...

राज्यपाल और देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के हाथों आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी को मिला इंडिया आइकोनिक बेस्ट सोशल जस्टिस 2023 का अवॉर्ड ...

khabrigullak.com
By -
0

 



अंबिकापुर
। दिल्ली पंडेचेरी होटल विवांता इन ताज द्वारिका में  राज्यपाल और देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी  के आतिथ्य में  इंडिया आईकॉनिक वेस्ट सोशल जस्टिस 2023 का अवॉर्ड शहर के आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी को प्रदान किया गया। अधिवक्ता डीके सोनी के द्वारा हमेशा से भ्रष्टाचार, न्याय में देरी एवं विभिन्न क्षेत्र में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। डीके सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी एवं कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ते रहे हैं।  डीके सोनी छत्तीसगढ़ राज्य में उपभोक्ता हितों के संरक्षण और पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने हेतु उपभोक्ता आयोग में अध्यक्ष, सदस्य और कर्मचारियों की नियुक्ति, आधारभूत संरचनाओं के निर्माण तथा ई फाइलिंग जैसे बुनियादी व्यवस्थाओं के लिए जमीनी स्तर पर विरोध प्रदर्शन सहित आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़े,  जिनमें उनको सफलता भी मिली और सरगुजा उपभोक्ता आयोग में अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति भी की गई। इसी प्रकार सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर मामले उठाते रहे हैं तथा कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है तथा शासन व लोक न्याय हित में कार्य कर रहे हैं। जिसको लेकर ग्लोबल चेंबर ऑफ कंज्यूमर राइट्स एवं किटक्राफ्ट प्रोडक्शन के द्वारा पूरे देश से अलग अलग क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालो का नॉमिनेशन मंगाया गया था जिसमें डीके सोनी के द्वारा सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ राज्य में सोशल जस्टिस का कार्य लगातार करने के संबंध में अपना नॉमिनेशन भेजा गया था, जिसमे डीके सोनी का आवेदन चयन समिति के द्वारा साक्षात्कार लेने के उपरांत स्वीकार कर उन्हें दिल्ली पंडेचेरी होटल विवांता इन ताज द्वारिका में  राज्यपाल और देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी  के हाथों  इंडिया आईकॉनिक वेस्ट सोशल जस्टिस 2023 का अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली के उक्त कार्यकर्म में मुख्य रूप से मतेजा वोड्व घोष एम्बेसडर साल्विनिया,  जेके त्रिपाठी पूर्व  एम्बेसडर जिंबाब्वे,   गोपाल कृष्णा अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी,  डॉ जगन्नाथ पटनायक वाइस चांसलर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी,  प्रो.शुभा राजन द इमेज इंडिया, प्रो. डॉक्टर देवकर गोयल चेयरमैन एरो अकैडमी डायरेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी, तथा  गोरेज कोचुपूराकल चेयरमैन ग्लोबल चेंबर ऑफ कंज्यूमर राइट्स उपस्थित थे। डीके सोनी का कहना हैं की यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र के कार्य को करने की प्रेरणा देता है तथा हिम्मत बढ़ता है और भविष्य में आगे और तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)